स्वर्गीय श्रीमती सुप्यार कंवर की 35वीं पुण्यतिथि पर आमरस एवं भजनामृत गंगा कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
![Image](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhwdOA3ULSVhrMgesDNWyo-pjTtoqHT1-VGezmITKidxutzeUQkjH7yWSZsYPlf32oM96j5uOP-Hyc_3tDgJI53NNw8B5_F1R7eeoz49v5dkWg9J1ZJm9lbNiY-Ay8zxy5TuBPqXilh2DH4f04DS_Fy87htjFdanrBJUkdJykHJ4a1Xvq2BTJ7fx0Ibo48/w640-h480/IMG-20240520-WA0004.jpg)
जयपुर। जयपुर कमिशनरेट की महिला पुलिस गश्त दल ( निर्भया स्क्वायड टीम) की तरफ से प्रताप नगर में फ्लैग मार्च किया गया। इस अवसर पर लोगों ने जगह—जगह निर्भया स्क्वायड टीम का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया।
जन कल्याण सेवा संस्थान की अध्यक्ष मीना पारवानी के नेतृत्व मे प्रताप नगर सेक्टर 26 कॉलोनी को रंगोली से सजाया गया। सभी कॉलोनी वासियो टीम के भव्य स्वागत में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर महिला पुलिस गश्त दल (निर्भया स्क्वायड) की नोडल ऑफिसर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीना ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान महिला पुलिस गश्त दल फ्लैग मार्च करते हुए महिला पुलिस शक्ति और सशक्तीकरण का प्रदर्शन किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस निर्भया स्क्वाॅड टीम में लगभग 200 महिला पुलिसकर्मी शामिल है। ये पूरी तरही से मार्शल आर्ट और रिवाल्वर सहित सारे हथियार चलाने एवं आपात स्थिति का मुकाबला करने में सक्षम है। ये महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए काम करती है।
Comments
Post a Comment