Featured Post

अनूठी है आदिवासी शिल्प और संस्कृति : महापौर

Image
जयपुर। सी स्कीम स्थित के के स्क्वायर मॉल में "आदि बाज़ार" का विधिवत उद्घाटन जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर ने किया। आदि बाजार में 15 अक्टूबर तक आदिवासी शिल्प, संस्कृति और वाणिज्य की भावनाओं का उत्सव होगा। महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर ने कहा कि ट्राइफेड जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार का उपक्रम है। ट्राइफेड का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज के कारीगरों में आजीविका पैदा करने, उनकी आय बढ़ाने तथा उनके उत्पादों का विपणन विकास के माध्यम से जनजातीय कारीगरों का सामाजिक-आर्थिक विकास करना है। आरएसवीपी के रीजनल मैनेजर संदीप शर्मा ने बताया कि ट्राइफेड की विपणन पहल के रूप में क्षेत्रीय कार्यालय  जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित करने के प्रयासों के तहत एक विशाल जनजातीय उत्सव "आदि बाजार” का आयोजन आठ दिनों की अवधि के लिए कर रहा है।  यह "आदि बाज़ार" मेला 30 जनजातीय स्टालों के माध्यम से जनजातीय हस्तशिल्प, कला, पेंटिंग, कपड़े, आभूषण और वन धन विकास केंद्रों द्वारा मूल्यवर्धित ऑर्गैनिक उत्पादों को बेचने के लिए जनजातीय कारीगरों को मूल्यवान स्थान प्रदान करता है। इसम

सरकार की नीतियों से बना निवेश का बेहतर माहौल - मुख्यमंत्री

सेंट गोबेन प्रदेश मेें बढ़ाएगा निवेश 

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से राजस्थान निवेश के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्य के रूप में उभर रहा है। सरकार के नीतिगत फैसलों के साथ-साथ कानून-व्यवस्था की बेहतर स्थिति, अच्छी सड़कें, ऊर्जा में आत्मनिर्भरता, पर्याप्त मात्रा में कच्चे माल की उपलब्धता, सुदृढ़ आधारभूत ढांचे के कारण दुनिया की नामी कंपनियां राजस्थान में निवेश के लिए रूचि दिखा रही हैं। राज्य सरकार भी यहां आने वाले उद्योगों को भरपूर प्रोत्साहन देगी। 

गहलोत गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विश्व की प्रमुख ग्लास निर्माता कंपनी सेंट गोबेन के प्रदेश में निवेश के विस्तार के प्रस्ताव के संबंध में बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेंट गोबेन जैसी प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा राजस्थान में भिवाड़ी स्थित प्लांट में अभी तक करीब 1200 करोड़ रूपए के सफल निवेश के बाद निवेश में विस्तार का प्रस्ताव देना यह सिद्ध करता है कि राजस्थान के प्रति अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों में भरोसा कायम हुआ है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए एमएसएमई एक्ट, रिप्स-2019, नई उद्योग नीति, वन स्टॉप शॉप सिस्टम जैसे नीतिगत फैसले लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने निवेश में विस्तार के सेंट गोबेन के निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि सेंट गोबेन के निवेश विस्तार से कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में भी औद्योगिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। 

उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को सुगम बनाने के लिए नियमों एवं प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया है। बड़े उद्योगों की स्थापना के प्रस्तावों को त्वरित मंजूरी देने के लिए बोर्ड ऑफ इंवेस्टमेंट का गठन किया गया है। बोर्ड की पहली ही बैठक में 78 हजार करोड़ रूपए के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। 

उद्योग राज्यमंत्री अर्जुन बामनिया ने कहा कि राज्य में सेरेमिक उद्योगों की स्थापना के लिए प्रचुर मात्रा में खनिज संसाधन उपलब्ध हैं। इसका लाभ सेंट गोबेन को मिलेगा। 

मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने कहा कि कोरोना के इस समय में सेंट गोबेन सहित प्रदेश के अन्य उद्योगों से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में राज्य सरकार को अच्छा सहयोग मिल रहा है। 

रीको के अध्यक्ष कुलदीप रांका ने कहा कि सेंट गोबेन ग्लास निर्माण के क्षेत्र में विश्व की प्रमुख कंपनी है। एक दशक के समय में ही निवेश के विस्तार के लिए इतनी बड़ी कंपनी का आगे आना प्रदेश के लिए सुखद है। 

सेंट गोबेन इंडिया के सीईओ बी संथानम ने कहा कि राजस्थान में बीते करीब 11 सालों का उनका अनुभव शानदार रहा है। इसी का परिणाम है कि कंपनी ने इतने कम समय में ही भिवाड़ी को करीब 1100 करोड़ रूपए के निवेश विस्तार के लिए चुना है। उन्होंने बताया कि गहलोत ने अपने पिछले कार्यकाल के समय वर्ष 2010 में भिवाड़ी प्लांट का शिलान्यास किया था। राज्य मेें इंवेस्टर फ्रेंडली माहौल का ही नतीजा है कि विश्व स्तरीय कॉन्क्लेव में भिवाड़ी प्लांट को हमारा औद्योगिक समूह सफल मॉडल के रूप में प्रदर्शित करता है। इससे अंतर्राष्ट्रीय उद्यमियों के बीच राजस्थान के लिए सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान में कोविड-19 के सफल प्रबंधन की खुलकर तारीफ की।

रीको के एमडी एवं उद्योग सचिव आशुतोष एटी पेडनेकर ने बताया कि सेंट गोबेन का भिवाड़ी प्लांट कंपनी का विश्व स्तरीय प्लांट है। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोरा, आयुक्त उद्योग एवं निवेश संवर्धन ब्यूरो अर्चना सिंह, सेंट गोबेन के ग्लास बिजनेस के एमडी ए.आर. उन्नीकृष्णन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

सनातन समस्या नहीं समाधान है - स्वामी चिदानंद सरस्वती

धरी रह गई बस मालिक की चालाकी, उच्च न्यायालय का निर्णय बना सड़क सुरक्षा की नई '"नजीर"

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद सरस्वती विद्यार्थियों से करेंगे संवाद