Featured Post

स्वर्गीय श्रीमती सुप्यार कंवर की 35वीं पुण्यतिथि पर आमरस एवं भजनामृत गंगा कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

Image
जयपुर। स्वर्गीय श्रीमती सुप्यार कंवर की 35वीं पुण्यतिथि पर सुप्यार देवी तंवर फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार, 19 मई, 2024 को कांवटिया सर्कल पर भावपूर्ण भजन संध्या का आयोजन के साथ आमरस प्रसादी का वितरण किया गया।  कार्यक्रम में प्रतिभाशाली कलाकारों की आकाशीय आवाजें शांत वातावरण में गुंजायमान हो उठीं, जो उपस्थित लोगों के दिलों और आत्मा को छू गईं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, आईएएस राजेंद्र विजय, एडिशनल एसपी पूनमचंद विश्नोई, सुरेंद्र सिंह शेखावत, अनिल शर्मा, के.के. अवस्थी, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण सहित सुप्यार देवी तंवर फाउंडेशन के अध्यक्ष राधेश्याम तंवर, उपाध्यक्ष श्रीमती मीना कंवर, मंत्री मेघना तंवर, कोषाध्यक्ष अजय सिंह तंवर एवं गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

केंद्र की आर्थिक नीतियों के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, सीएम बोले- मोदी-मोदी करने वाले भाग जाएंगे, दिखेंगे नहीं

जयपुर. केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पूरे देश में हो रही आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महंगाई एवं बिगड़ती अर्थव्यवस्था के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को पैदल मार्च निकाला। जिसमें प्रदेश में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और सहप्रभारी विवेक बंसल मौजूद रहे। इस रैली के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं ने कहा कि आपको घबराने की जरूरत नहीं है। मोदी मोदी करने वाले भाग जाएंगे। इनके पास कोई सामान नहीं है। से बिना सामान के लोग है।


गाय की पूंछ पकड़कर वैतरणी पार करना चाहते है, क्या पता जनता का मूड कब बदल जाए


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि एक वक्त पूरे देश में इंदिरा गांधी की आंधी चली थी। घबराने की जरूरत नहीं है। कब जनता का मूड बदल जाये पता नहीं है। मोदी मोदी करने वाले भाग जाएंगे, दिखेंगे ही नहीं। सीएम गहलोत ने कहा कि देश का चौथा स्तम्भ मीडिया आज दवाब में हैं। बिना मीडिया के लोकतंत्र जिंदा नहीं रह सकता है'।


गहलोत ने कहा कि ये (भाजपा) पंडित नेहरू के बारे में क्या क्या कहते हैं, ये ओछी राजीनीति करने वाले लोग है, गाय की पूंछ पकड़कर वैतरणी पार करना चाहते है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि दिल्ली में होने वाली 14 दिसम्बर की रैली को लेकर कहा-'कौन कितने लोग लेकर आएगा मेरी नजर रहेगी। वहीं, डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि सत्ता में जरूर हैं लेकिन संघर्ष का मुद्दा वही है। दिल्ली ने जब जब हमे जिम्मेदारी दी है। हमने 10 गुणा करके दिखाया है


14 दिसंबर को नई दिल्ली में होगा केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन


वहीं, अविनाश पांडे ने संबोधन में कहा कि जयपुर का संदेश पूरे प्रदेश-देश में जाएगा। केन्द्र की गलत नीतियों के बारे में जन-जन तक जानकारी देंगे। 14 दिसम्बर को नई दिल्ली में हुंकार भरी जाएगी। अब कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली में जुटेंगे।पांडे ने कहा कि निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया। सरकार व संगठन की जिम्मेदारी भी बढ़ी है।


पीसीसी से शुरु होकर सिविल लाइंस फाटक पहुंचा पैदल मार्च, वहां सभा में तब्दील


आपको बता दें कि दोपहर करीब एक बजे चांदपोल स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से यह पैदल मार्च शुरु हुआ, जो कि करीब तीन बजे सिविल लाइंस फाटक पहुंचा। जहां एक सभा आयोजित की गई। मंच का संचालन कांग्रेस के शहर अध्यक्ष और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने किया। 


पैदल मार्च में जयपुर शहर के सभी विधायक-विधायक प्रत्याशी, सांसद प्रत्याशी, मेयर एवं पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष एवं वार्ड अध्यक्ष कार्यकारिणी सहित, जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी,पीसीसी सदस्य एवं पीसीसी पदाधिकारी एवं कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य तथा जयपुर शहर के समस्त 91 वार्डों सहित प्रदेशभर के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

आम आदमी पार्टी के यूथ विंग प्रेसिडेंट अनुराग बराड़ ने दिया इस्तीफा

1008 प्रकांड पंडितों ने किया राजस्थान में सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान

दी न्यू ड्रीम्स स्कूल में बोर्ड परीक्षा में अच्छी सफलता पर बच्चों को दिया नगद पुरुस्कार