गाय को पशु की सूची से बाहर कर गौमाता के रूप मान्यता दे केन्द्र सरकार
महाराष्ट्र सरकार की तरह सभी राज्य सरकारें भी प्रदान करें गौमाता को राज्य माता का दर्जा- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
शंकराचार्य जी के निर्देशन में पूरे भारतवर्ष में गौ भक्त बना रहे हैं तैंतीस करोड़ गौ मतदाता। चुनाव में करेंगे गौ प्रत्याशी को वोट, गौ मतदाता दिखाएंगे अपनी ताकत। बनाएंगे गाय की सरकार - शैलेन्द्र योगिराज सरकार
जयपुर। ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज द्वारा स्थापित गौ ध्वज के क्रम में आज शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने भारत वर्ष गौ ध्वज परिक्रमा व गौ ध्वज निरीक्षण यात्रा के दौरान कहा कि गो माता को राष्ट्र माता घोषित करे केन्द्र सरकार।
सभी राज्य सरकारें महाराष्ट्र की एक नाथ सिंदे के सरकार की तरह घोषित करे गौमाता को राज्य माता। और बनाए राज्य में राज्य गौ माता का कानून। बता दें कि पिछले वर्ष ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने पूरे भारतवर्ष की यात्रा कर हर प्रदेश के प्रदेश मुख्यालय पर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने हेतु गौ ध्वज प्रतिष्ठा यात्रा कर गौ ध्वज स्थापित किया था। जिसका परिणाम यह हुआ कि उस समय महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे की सरकार ने गौमाता को राज्य माता घोषित कर कानून बनाया था। जिसकी वजह से महाराष्ट्र सरकार को मिला था गौ माता का आशीर्वाद और पुनः बनी थी प्रचंड बहुमत में महाराष्ट्र की सरकार। इस लिए अन्य सभी राज्य सरकारें भी गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कर प्राप्त कर सकतीं हैं गौमाता का आशीर्वाद। और बना सकतीं हैं सरकारें। इसी क्रम में आज शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने शंकराचार्य जी द्वारा स्थापित गो ध्वज का परिक्रमा किया गौमाता का पूजन अर्चन कर गो ध्वज की पूजा आरती की।
जगद्गुरु शंकराचार्य जी चाहते है कि देश में गौ माता की रक्षा के लिए सबसे पहले गौमाता को पशु की सूची से निकाले केन्द्र सरकार और केन्द्रीय कानून बनाते हुए गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करे केन्द्र सरकार। शंकराचार्य जी के मार्ग दर्शन में गौ भक्त बना रहे हैं तैंतीस करोड़ गौ मतदाता। चुनाव में करेंगे गौ प्रत्याशी को वोट और चुनाव में दिखाएंगे अपनी ताकत। बनाएंगे गाय की सरकार।जिसका काम बहुत तेजी से चल रहा है। शंकराचार्य ने नियुक्त किए है सभी 543 लोकसभा क्षेत्र में गौ सांसद। जो कि वहां के लोकसभा सदस्य के कार्यों की करेंगे निगरानी और केंद्र में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए करते रहेंगे वहां के लोकसभा सदस्य से गौमाता को राष्ट्र माता घोषित कराने की मांग जब तक गौ माता राष्ट्र माता घोषित नहीं हो जाती है तब तक।
इसी तरह शंकराचार्य जी ने सभी प्रदेशों में नियुक्त किए है गौ विधायक जो वहां के विधानसभा सदस्य से करते रहेंगे गौमाता को राज्य माता घोषित करने की मांग जब तक कि राज्य माता घोषित नहीं हो जाती है गौ माता। भारत वर्ष में बन रहा है चार हजार से अधिक वेद लक्षणा रामा गौ धाम।
उक्त गौ ध्वज परिक्रमा व गौ ध्वज निरीक्षण यात्रा की पूजा अर्चना में स्थानीय शंकराचार्य जी के शिष्यो सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment