महिला हिंसा की रोक-थाम के उपायों पर चर्चा

आगाज केसरी

जयपुर। विशाखा महिला शिक्षा एवं शोध समिति की ओर से महिला हिंसा रोकथाम के जागरूकता अभियान के तहत भांकरोटा के गणेश विहार और मुकुन्दपुरा कच्ची बस्ती स्थित आंगनबाड़ी में महिलाओं और किशोरियों के साथ चर्चा की गई। चर्चा में लड़कियों और महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा की रोक-थाम के उपायों और विशाखा संस्था द्वारा भांकरोटा थाना परिसर में संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की उपयोगिता पर जानकारी साझा की गई।

संस्था की काऊंसलर ने महिलाओं को बताया कि वे घर और बाहर विभिन्न तरह के हिंसा की शिकार होती हैं और जानकारी के अभाव में उस हिंसा और प्रताड़ना को अपनी नीयति मान कर उसे अपने जीवन का हिस्सा बना लेती हैं जो गलत है। काऊंसलर ने उन्हें केन्द्र की कार्य शैली के बारे में समझाया और बताया कि कैसे वह अपने साथ होने वाली हिंसा व प्रताड़ना को रोक सकती हैं। हिम्मत दिखा सकती हैं।

काऊंसलर ने महिला या बालिका के साथ किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या हिंसा होने पर तत्काल इसकी जानकारी महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की काऊंसलर को देने की बात कही और बताया कि इस तरह की समस्त जानकारी को पूर्णतया गोपनीय रखा जाता है। उन्होंने महिलाओं को बताया कि केन्द्र कैसे कार्य करता है और महिलाऐं बेझिझक केन्द्र पर आकर अपनी समस्या काऊंसलर के साथ साझा कर सकती हैं। इस दौरान मौजूद महिलाओं ने यह भी जानना चाहा कि अगर कोई उन्हें घर के बाहर परेशान करे तो इस समस्या से कैसे छुटकारा मिल सकता है। इस पर काऊंसलर ने महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र का नंबर 7425018111 साझा करते हुए तत्काल इसकी सूचना देने की बात कही। बड़ी संख्या में महिलाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस चर्चा में शामिल हुईं।

Comments

Popular posts from this blog

महिला कर्मचारियों को मिला तोहफा, करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

राष्ट्र के उत्थान में महिलाएं निभा रही है विशेष भूमिका - शर्मा

धरी रह गई बस मालिक की चालाकी, उच्च न्यायालय का निर्णय बना सड़क सुरक्षा की नई '"नजीर"