श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली ने श्रम दिवस पर श्रमिकों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

जयपुर। श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली ने श्रम दिवस के अवसर पर श्रमिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्रम राज्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के कठोर परिश्रम से ही विकास का पहिया निरंतर गतिमान है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए संकल्पित है।


उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की ओर से श्रमिक कल्याण में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग की ओर से संचालित श्रमिक कल्याण की योजनाओं का समूचा लाभ श्रमिकों को मिलना  सुनिश्चित किया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

महिला कर्मचारियों को मिला तोहफा, करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

महाकुंभ में स्नान के लिए नि:शुल्क जाने का मौका, विधि विधान से होगी पूजा, पंडितों द्वारा प्रयागराज में मिलेगी निःशुल्क सेवा

राष्ट्र के उत्थान में महिलाएं निभा रही है विशेष भूमिका - शर्मा