Featured Post

स्वर्गीय श्रीमती सुप्यार कंवर की 35वीं पुण्यतिथि पर आमरस एवं भजनामृत गंगा कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

Image
जयपुर। स्वर्गीय श्रीमती सुप्यार कंवर की 35वीं पुण्यतिथि पर सुप्यार देवी तंवर फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार, 19 मई, 2024 को कांवटिया सर्कल पर भावपूर्ण भजन संध्या का आयोजन के साथ आमरस प्रसादी का वितरण किया गया।  कार्यक्रम में प्रतिभाशाली कलाकारों की आकाशीय आवाजें शांत वातावरण में गुंजायमान हो उठीं, जो उपस्थित लोगों के दिलों और आत्मा को छू गईं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, आईएएस राजेंद्र विजय, एडिशनल एसपी पूनमचंद विश्नोई, सुरेंद्र सिंह शेखावत, अनिल शर्मा, के.के. अवस्थी, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण सहित सुप्यार देवी तंवर फाउंडेशन के अध्यक्ष राधेश्याम तंवर, उपाध्यक्ष श्रीमती मीना कंवर, मंत्री मेघना तंवर, कोषाध्यक्ष अजय सिंह तंवर एवं गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

भारतीय संविधान मानवीय मूल्यों का आधार स्तम्भ - राज्यपाल


जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने भारतीय संविधान को मानवीय मूल्यों का आधार स्तम्भ बताया है। उन्होेंने कहा कि संविधान में प्रदत्त मूल कत्र्तव्यों में सभी मानवीय मूल्य समाहित है। युवा पीढी इन कत्र्तव्यों के अनुरूप अपने जीवन का संचालन करें तो निश्चित रूप से समाज, प्रदेश और देश निरन्तर प्रगति करेगा। राज्यपाल कलराज मिश्र सोमवार को यहां राजभवन से तकनीकी शिक्षा और मानव मूल्य पर आधारित वेबीनार को सम्बोधित कर रहे थे। इस वेबीनार का आयोजन बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय ने किया। वेबीनार से प्रदेश भर के एक हजार से अधिक छात्र, छात्राएं, अभिभावक और अन्य सम्भागी जुड़े।

नैतिक मूल्याें का आधार संविधान -


राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने उद्बोधन में भारतीय संविधान की प्रस्तावना और मूल कत्र्तव्यों का वाचन किया। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में नैतिक मूल्य समाहित है। युवाओं को संविधान में प्रदत कर्तव्यों को अपने आचरण में लाना होगा।

सात पापों से बचे
-


राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सात कर्मों को पाप करार दिया था। हमें इन पापों से दूर रहना होगा। राज्यपाल ने कहा कि कर्म विहिन धन, मानवता विहिन विज्ञान, सिद्वांत विहिन राजनीति, नैतिकता विहिन व्यापार, अंतरआत्मा विहिन सुख, चरिश विहिन ज्ञान और त्याग विहिन पूजा मानव जीवन के लिए निरर्थक है। उन्होंने कहा कि इन पापों से दूर रहे और राष्ट्र के विकास में भागीदार बने।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि नैतिकता का शिक्षा में होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मालवीय जी ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रारम्भिक उद्ेश्यों में नैतिकता और धर्म को शिक्षा से जोडा था। मिश्र ने कहा कि नैतिकता मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे शिक्षा का अहम अंग माना जाता है।

राज्यपाल ने कहा कि कोविड - 19 ने मानव जीवन में बहुत कुछ बदलाव किया है। इस दौर के बाद ऑन लाइन शिक्षा आवश्यकता बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन इस बीमारी का स्थाई समाधान नहीं है, इसलिए हमें अनंसंधान करने होंगे ताकि इस बीमारी से राहत के लिए स्थाई समाधान निकल सके। राज्यपाल ने कहा कि अब जीवन को नये तरीके से जीने के रास्ते तलाशने होंगे।


कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कहा कि शिक्षा में अध्ययन के क्षेत्र अलग-अलग है लेकिन मानव मूल्य मानव जीवन के लिए एक समान है। उन्होंने कहा कि मानव मूल्यों की समझ के लिए शिक्षा का होना आवश्यक है। समाज से उत्पीड़न का खात्मा मानव मूल्यों से ही हो सकता है। यह मानव मूल्य ही समाज की प्रगति के वाहक हैं। वेबीनार को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति एच डी चारण ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर राज्यपाल के सचिव सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्द राम जायसवाल भी मौजूद थे। वेबीनार की प्रारम्भिक जानकारी अलका स्वामी ने दी और वाई एन सिंह ने आभार ज्ञापित किया।


Comments

Popular posts from this blog

आम आदमी पार्टी के यूथ विंग प्रेसिडेंट अनुराग बराड़ ने दिया इस्तीफा

1008 प्रकांड पंडितों ने किया राजस्थान में सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान

दी न्यू ड्रीम्स स्कूल में बोर्ड परीक्षा में अच्छी सफलता पर बच्चों को दिया नगद पुरुस्कार