Featured Post

अनूठी है आदिवासी शिल्प और संस्कृति : महापौर

Image
जयपुर। सी स्कीम स्थित के के स्क्वायर मॉल में "आदि बाज़ार" का विधिवत उद्घाटन जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर ने किया। आदि बाजार में 15 अक्टूबर तक आदिवासी शिल्प, संस्कृति और वाणिज्य की भावनाओं का उत्सव होगा। महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर ने कहा कि ट्राइफेड जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार का उपक्रम है। ट्राइफेड का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज के कारीगरों में आजीविका पैदा करने, उनकी आय बढ़ाने तथा उनके उत्पादों का विपणन विकास के माध्यम से जनजातीय कारीगरों का सामाजिक-आर्थिक विकास करना है। आरएसवीपी के रीजनल मैनेजर संदीप शर्मा ने बताया कि ट्राइफेड की विपणन पहल के रूप में क्षेत्रीय कार्यालय  जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित करने के प्रयासों के तहत एक विशाल जनजातीय उत्सव "आदि बाजार” का आयोजन आठ दिनों की अवधि के लिए कर रहा है।  यह "आदि बाज़ार" मेला 30 जनजातीय स्टालों के माध्यम से जनजातीय हस्तशिल्प, कला, पेंटिंग, कपड़े, आभूषण और वन धन विकास केंद्रों द्वारा मूल्यवर्धित ऑर्गैनिक उत्पादों को बेचने के लिए जनजातीय कारीगरों को मूल्यवान स्थान प्रदान करता है। इसम

12 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, फतेहपुर सबसे ठंडा, पारा 1.5 डिग्री

जयपुर | प्रदेश में अब रात का पारा लगातार गिरने लगा है। बीते चाैबीस घंटे में ही 12 स्थानाें पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे अा गया। सीकर जिले का फतेहपुर लगातार दूसरे दिन सबसे ठंडा रहा। बीती रात यहां पारा 2.5 डिग्री लुढ़ककर 1.5 डिग्री दर्ज हुअा। जयपुर में भी इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज हुअा।  रात का तापमान गिरने अाैर हवा में ठंडक घुलने से दिन में ठिठुरन व गलन बढ़ने लगी है। सुबह के दाैरान कुछ स्थानाें पर काेहरा भी छाया रहा। माैसम विभाग के अनुसार अगले चाैबीस घंटे में माैसम शुष्क रहने की संभावना है। 


इन शहराें में 10 डिग्री से नीचे रहा पारा
फतेहपुर 1.5,  चूरू में 6.2, बीकानेर 9.0, अाबू 5.4, एरिन राेड 9.0, चित्तौड़गढ़ 9.5, सीकर 5.0, पिलानी 7.3, जयपुर 9.6, अलवर 6.0, वनस्थली 8.7 और भीलवाड़ा में 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 


24 घंटे में कहां, कितनी गिरावट :








































शहर    न्यूनतम पारा    गिरावट
जयपुर    9.6    2.4
वनस्थली    8.7    3.8 
चित्ताैड़गढ़    9.5    5.3
पिलानी    7.3    0.6
माउंट आबू    5.4    2.0 
चूरू    6.2    1.2

Comments

Popular posts from this blog

सनातन समस्या नहीं समाधान है - स्वामी चिदानंद सरस्वती

धरी रह गई बस मालिक की चालाकी, उच्च न्यायालय का निर्णय बना सड़क सुरक्षा की नई '"नजीर"

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद सरस्वती विद्यार्थियों से करेंगे संवाद