स्वर्गीय श्रीमती सुप्यार कंवर की 35वीं पुण्यतिथि पर आमरस एवं भजनामृत गंगा कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
![Image](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhwdOA3ULSVhrMgesDNWyo-pjTtoqHT1-VGezmITKidxutzeUQkjH7yWSZsYPlf32oM96j5uOP-Hyc_3tDgJI53NNw8B5_F1R7eeoz49v5dkWg9J1ZJm9lbNiY-Ay8zxy5TuBPqXilh2DH4f04DS_Fy87htjFdanrBJUkdJykHJ4a1Xvq2BTJ7fx0Ibo48/w640-h480/IMG-20240520-WA0004.jpg)
जयपुर। जगतपुरा स्थित श्री कृष्ण बलराम मंदिर में गुरुवार को रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाई जाएगी, जिसको लेकर मंदिर में भव्य तैयारिया की जा रही है। श्री रामनवमी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। रामनवमी महोत्सव श्री कृष्ण बलराम मंदिर में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। भक्त पूरे दिन उपवास रखेंगे एवं उनके पवित्र नामों का जाप होगा। मंदिर में मानव जाति के उद्धार के लिए शाम 6:45 बजे विशेष राम तारक यज्ञ का किया जायेगा। तत्पश्चात हरिनाम संकीर्तन के साथ भव्य पालकी निकाली जाएगी।
श्री कृष्ण बलराम के विग्रहों को राम और लक्ष्मण के रूप में सजाया जायेगा। यह विशेष अलंकार वर्ष में एक बार ही होता है। श्री श्री कृष्ण बलराम अपने हाथों में धनुष और बाण लिए हुए दिखाई देंगे।
श्री कृष्ण बलराम मंदिर जयपुर के अध्यक्ष श्री अमितासन दास ने बताया कि "राम तारक यज्ञ विशेष रूप से श्रीराम नवमी के दिन पर किया जाता है। राम तारक यज्ञ के दौरान भगवान राम के 108 पवित्र नामों (श्री राम अष्टोत्तर) का सस्वर उच्चारण किया जाता है उसके बाद भगवान की महाआरती की जाएगी एवं भगवान श्री राम लक्षमण की पालकी निकली जाएगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के सभी कार्यक्रम मंदिर के सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा।
Comments
Post a Comment